आगर-मालवा- खराब सड़क संधारण व बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू करवाने कि मांग को लेकर सोमवार को किसानों व भक्तो ने अनुविभागीय अधिकारी आगर एवं जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी मिलिंद ढोके को ज्ञापन सौपकर मांग कि गई कि कानड़ दरवाजा से लेकर चार चरस की बावड़ी तक सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि व्यक्ति पैदल भी नही चल सकता साथ ही सड़क पर गन्दा पानी आने से कीचड़ से आए दिन व्यक्ति को दुर्घटना का सामना करना पड़ता है इस मार्ग पर प्राचीन गणेश मंदिर,हनुमान मंदिर,बाबा साहब दरगाह, शंकर टेकरी,तुलजा भवानी मन्दिर जाने का रास्ता है साथ ही शासकीय स्कूल है और आगर में प्रतिदिन मंडी में आने वाली सब्जी भी किसान साथी इसी मार्ग से लेकर जाते है स्ट्रीट लाइट होने के बावजूद भी नगर पालिका द्वारा बन्द कर रखी है नगर पालिका द्वारा सड़क का निर्माण तो किया गया परन्तु ये 300 मीटर सड़क निर्माण छोड़ दिया गया वर्षो से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है दोनों मांगो को तत्काल पूरी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सोंपा गया इस अवसर पर अंकुश भटनागर, रवि परिहार, अजय परिहार,राम गहलोत, लखन गहलोत सहित आमजन उपस्थित थे।
किसानों व भक्तजन ने सड़क निर्माण एवं बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को सोंपा ज्ञापन

