Site icon Telegram Times

इंदौर-कोटा होईवे पर कार-कंटेनर की भीषण टककर, हादसे में दो की मौत एक गंभीर घायल

आगर मालवा। मंगलवार को इंदौर–कोटा नेशनल हाइवे पर तनोडिया के समीप एक कंटेनर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। मृतकों और घायल को जिला अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो महिलाएं मुंबई की रहने वाली हैं, और उज्जैन से ड्राइवर हायर किया था। हालांकि मृतक ड्राइवर की पहचान महेश चौरसिया उज्जैन के रूप में हुई है। वहीं मृतक महिला का नाम शुभांगी मेहता और घायल महिला का नाम कविता है।

संभावना जताई जा रही है कि कार सवार नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता मंदिर दर्शन करने उज्जैन की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल कंटेनर चालक की तलाश जारी है।

Exit mobile version