Site icon Telegram Times

बीच बाजार शर्मनाक हरकते कर रहा था नशेड़ी! महिला ने मनचले को जमकर धोया, कॉलर पकड़ पुलिस के हवाले किया…

आगर मालवा- बुधवार दोपहर नगर पालिका कार्यालय के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराबी मनचले की अश्लील हरकतों से तंग आकर महिला और एक युवती ने बीच बाजार उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है, जिसने देखते ही देखते पूरे इलाके का माहौल गरमा दिया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पालिका के पास हाथठेला लगाकर जीवन-यापन करने वाली महिला अपने ठेले के पास खड़ी थी, तभी नशे में धुत युवक वहां पहुंचा और महिला व पास मौजूद एक युवती के साथ अश्लील इशारे करने लगा।

oplus_0

युवक की हरकतें लगातार बढ़ती देख महिला ने साहस दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवती ने भी महिला का साथ दिया। महिला ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और बार-बार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। जब आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तब भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह युवक का कॉलर पकड़े रही और साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी और महिला के साथ ऐसी हरकत करने की हिम्मत न हो। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को हिरासत में लिया और थाने ले गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने महिला के साहस की सराहना की और कहा कि यदि हर महिला ऐसे ही मनचलों के खिलाफ आवाज उठाए, तो समाज में ऐसी घटनाएं खुद-ब-खुद कम हो जाएंगी।

Exit mobile version