Site icon Telegram Times

गोवंश के साथ अधेड़ ने किया कुकर्म, आरोपी को जूते की माला पहनाकर निकाला जुलुस, FIR दर्ज..

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा। जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा गोवंश के साथ कुकर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भयवश तुरंत जानकारी नहीं दी, लेकिन जब घटना की सूचना हिंदू संगठनों तक पहुंची तो उन्होंने बड़ागांव पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

चौकी प्रभारी सरदार सिंह ने बताया कि बड़ागांव निवासी मोहम्मद शाहिद के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह ईदगाह के समीप गोवंश के साथ कुकर्म कर रहा था। इस घटना को जुगलकिशोर पिता हरिनारायण और गोविंद पिता प्रेमनारायण ने देखा था। दोनों ने उस समय डर के कारण पुलिस को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को दी गई।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी मोहम्मद शाहिद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वहीं, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर जूतों की माला पहनाई और बड़ागांव बाजार में जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।

Exit mobile version