आगर मालवा- शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक टेलरिंग और कपड़े की दुकान में आग लग गई. जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार आगर मालवा के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक टेलरिंग और कपड़ा दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकान और एक पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने से दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पंहूचे दमकल की गाड़ी और दमकल कर्मियों ने दुकानों के शटर तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग लगने से बचाव के लिए दुकानों में अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा उपायों का होना आवश्यक है। दुकानदारों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी से काम लेना चाहिए और आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को तुरंत सूचित करना चाहिए।
शार्ट सर्किट से टेलरिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखो का नुकसान











