आगर मालवा- नगर पालिका परिषद आगर मालवा में सोमवार, दिनांक 30 नवम्बर 2025 को नगर पालिका में सेवारत रहे श्री चंद्रशेखर जी वर्मा के 21 वर्षों के सेवाकाल पूर्ण होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में अध्यक्ष, अधिकारीगण, पार्षद एवं नगर पालिका के कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके सेवाकाल को समर्पण, निष्ठा एवं ईमानदारी का प्रतीक बताया। वक्ताओं ने कहा कि श्री वर्मा ने अपने 21 वर्ष के कार्यकाल में नगर के विकास और संस्था की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विदाई समारोह के पश्चात नगर पालिका परिसर से रिटायरमेंट जुलूस प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर इष्टमित्रों, गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर श्री वर्मा का भव्य स्वागत किया।
अंत में जुलूस उनके निवास स्थान नाना बाजार, गोपाल मंदिर के पास पहुँचा, जहाँ आत्मीय वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।











