Site icon Telegram Times

ख़राब फसल के मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पंहुचे कांग्रेसी, अपर कलेक्टर ने कहा अपने विधायक से बोलो विधानसभा में उठाये प्रश्न, जमकर हुई बहस..

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- जिले में अतिवृष्टि व पीला मोज़ेक के कारण किसानो की ख़राब हुई फसल के मूआवजे की मांग को लेकर शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पंहुचे कांग्रेसियो को अपर कलेक्टर ने समस्या का निदान करने की बात कहने की बजाय बेतुकी सलाह दे डाली. अपर कलेक्टर की बात सुनते ही कोंग्रेसी नाराज हो गए इसके बाद अपर कलेक्टर व कांग्रेसियो के बीच बहस होने लगी. बाद में काफी चर्चा के बाद कांग्रेसियो ने किसानो को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया.
बता दे की क्षेत्र में किसानो की फसल कही अतिवृष्टि तो कही पीला मोज़ेक के कारण खराब हो गई है वही किसानो को इस बार मुआवजे के रूप में भी कुछ नहीं मिला है. ऐसे में शनिवार को सेकड़ो की संख्या में किसानो ने छावनी नाके पर चक्काजाम कर दिया था इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, अंकुश भटनागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी किसानो के साथ धरने में शामिल हुवे. अधिकारियो की समझाइश के बाद धरना तो समाप्त हो गया उसके बाद कांग्रेसी किसानो को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने कलेक्टर प्रीति यादव से मिलने पंहुचे ज़ब कलेक्टर उनसे नहीं मिली तो कांग्रेसी अपर कलेक्टर आरपी वर्मा के चैम्बर में आ गए यहां ज़ब किसानो को मुआवजा दिलाने की बात हुई तो अपर कलेक्टर ने समस्या के निराकरण की बजाय कांग्रेसियो को बेतुकी सलाह दे डाली. अपर कलेक्टर ने कहा की आप अपने विधायक से बोलो की यह मामला विधानसभा में उठाये. यह बात सुनकर कांग्रेसी नाराज हो गए और कहा की यह हमारे विधायक कहा है यहां तो भाजपा के विधायक है काफ़ी देर तक चैम्बर में बहस चलती रही. थोड़ी देर बाद कोंग्रेसी अपर कलेक्टर को ज्ञापन देकर चले गए.

Exit mobile version