Site icon Telegram Times

भाजपा का निर्णय पारदर्शिता से होता है..किसानो को दिवाली से पहले मिलेगा मुआवजा- जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, कांग्रेस आंदोलन नहीं प्रदर्शन करती है उनके भ्रम में न आये…

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- जिले में किसानो की खराब फसल के मुआवजे को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है. कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी के पदाधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगाकर अलग अलग बयान दे रहे है अब भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने प्रेसवार्ता कर किसानो को दिवाली से पहले मुआवजा सरकार से दिलाने की बात कही. ओम मालवीय ने बाकायदा इसको लेकर स्थानीय विश्राम ग्रह पर प्रेसवार्ता आयोजित कर सरकार की ओर से अपनी बात रखी. ओम मालवीय ने बताया की जिले के किसानों को किसी के भ्रम में आने की आवश्यकता नहीं है। जिले में अतिवृष्टि एवं पीले मोजेक रोग से प्रभावित किसानों को अवश्य ही मुआवजा मिलेगा। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं जिले की चिंता कर रहे हैं साथ ही जिले के जनप्रतिनिधि चाहे फिर वह सुसनेर क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर हो या फिर आगर के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक मधु गहलोत हो। यह सब लगातार सीएम मोहन यादव से चर्चा कर जिले के किसानों को मुआवजा एवं बीमा राशि दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। हम क्षेत्र के किसानों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि उनके दीपावली जोरदार तरीके से मनेगी। किसानों किसी की भी बातो में न आये हम पारदर्शिता से निर्णय करते है. किसानो को जल्द ही खराब फ़सल का मुआवजा मिलेगा.

Exit mobile version