रामकृष्ण हॉस्पिटल एन्ड ट्रामा सेंटर के लिए दौड़ रही 108 एम्बुलेंस, सरकारी मरीज परेशान, जिम्मेदार मौन…

अरविंद दुगारिया | आगर मालवा
सरकार आमजन की सुविधा के लिए कई योजनाए चलाती है लेकिन धरातल पर जिम्मेदारो की लापरवाही व अनदेखी के चलते आमजन इन सुविधाओं के लिए काफ़ी परेशान होते है ऐसा ही मामला सरकार की मरीजों के लिए दी गई महती योजना 108 एम्बुलेंस सुविधा के साथ हो रहा है. सरकारी अस्पताल में जितना परेशान आमजन को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए होना पड़ता है उतनी ही आसानी से यह सुविधा प्राइवेट अस्पताल के मरीजों को मिल जाती है. ऐसा ही एक मामला शहर के रामकृष्ण हॉस्पिटल एन्ड ट्रामा सेंटर में देखने को मिला. यहाँ 108 एम्बुलेंस जो की केवल सरकारी अस्पताल के मरीजों के लिए उपयोग में लाई जा सकती है वही 108 एम्बुलेंस इस अस्पताल में मरीजों को ढोती हुई नजर आई. आये दिन इस अस्पताल के बाहर इस एम्बुलेंस को मरीजों को लाते ले जाते हुवे देखा जाता है.

Telegram Times के पास रामकृष्ण हॉस्पिटल एन्ड ट्रामा सेंटर पर मरीज को उसके घर पंहुचाने के लिए जाते समय का विडिओ भी उपलब्ध है. ज़ब इस संबंध में 108 एम्बुलेंस के dm निखिल मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया की हमें आपसे यह जानकारी मिली है हम एम्बुलेंस चालक पर करवाई करेंगे आगे से ऐसी घटना न हो इसका भी ध्यान रखेंगे. वही इस संबंध में रामकृष्ण हॉस्पिटल एन्ड ट्रामा सेंटर के मैनेजर भास्कर सोलंकी से बात हुई तो उन्होंने बताया की हम यह एम्बुलेंस नहीं बुलवाते है यहां भर्ती मरीज के परिजनों स्वयं 108 पर फ़ोन लगाकर इसे बुलाते है.
बता दे की इस संबंध में 108 एम्बुलेंस चलाने वाले कुछ चालकों से बात हुई तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया की प्राइवेट हॉस्पिटल वाले हमें कुछ रुपयों का लालच देकर हमें उनके अस्पताल बुलाकर मरीजों को उनके घर छोड़ना या फिर अस्पताल लाने के लिए कहते है.












