अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- जिले के किसानो की खराब फसलों का सही सर्वे कर उन्हें उचित मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर अब सुसनेर विधायक भैरोसिंह बापू सहित कोंग्रेसी नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी की शरण में पंहुचे है. भैरोसिंह बापू मां के दरबार में पंहुचे और ज्ञापन रूपी पत्र मां के चरणों में भेंट कर अन्नदाताओ को न्याय दिलाने व मुख्यमंत्री सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियो को सद्बुद्धि देने की कामना की. ज्ञापन में बताया गया की मां आप सब कुछ जानती हैं. आप सत्य, न्याय और धर्म की प्रतीक हैं। आज हम आपके श्रीचरणों में यह निवेदन लेकर उपस्थित हुए हैं कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री और आगर जिला प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करें,ताकि वे प्रदेश के अन्नदाताओं के साथ अन्याय न करें।आगर जिले के किसानों की फसलें वर्षा, अतिवृष्टि और कीटों के प्रकोप से नष्ट हो चुकी हैं.
फिर भी जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में किसानों की हानि को शून्य बताया है। यह किसानों की पीड़ा का अपमान है। हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप सरकार को ऐसी बुद्धि दें जिससे वह किसानों को उनका उचित मुआवजा दे. उनकी फसल हानि की सही रिपोर्ट तैयार करे और हर अन्नदाता को उसका न्यायपूर्ण अधिकार प्रदान करे।
हम कांग्रेस कार्यकर्ता आपके दरबार में यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक हर किसान को उसका हक़ और सम्मान नहीं मिल जाता।
किसानो को न्याय दिलाने अब मां बगलामुखी की शरण में पंहुचे सुसनेर विधायक भैरोसिंह बापू, सीएम सहित जिले के अधिकारियो के लिए सद्बुद्धि की करी कामना..











