Site icon Telegram Times

दशहरे पर 65 के रावण का होगा दहन, फतेहपुर सिकरी के कलाकार दे रहे अंतिम रूप

आगर मालवा- नगर के दशहरा मैदान स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड में असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरा को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है। यहां 65 फिट के रावण के साथ 45-45 फिट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही दशहरा उत्सव को लेकर अन्य तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। कई वर्षों से दशहरा उत्सव के लिए पुतलों का निर्माण कर रहे कदीर अहमद ने बताया कि रावण, मेघनाद, और कुम्भकर्ण के पुतले बनाने में दस दिन से ज्यादा का लगता है समय
स्टेडियम ग्राउण्ड में पुतला तैयार कर रहे कारीगरों ने बताया कि तीनों पुतले तैयार करने में 10-15 दिन का समय लगता है। यहां आठ दिन पहले से तैयारी में जुट गए थे, अभी बहुत काम बांकी है। इन पुतला को तैयार करने में बड़ी मात्रा में बांस व रद्दी पेपर की आवश्यकता होती है। इसके अलावा गिफ्ट पेपर, नारियल की रस्सी, मैदा के साथ ही अन्य आवश्यक सामग्रियां लगती है। दशहरा उत्सव में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों के साथ ही आतिशबाजी व लाइटिंग आकर्षण का केंद्र होगी। इसके लिए नगर पालिका अलग से व्यवस्था कर रही है।

Exit mobile version