अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- जिले में किसानो की अतिवृष्टि व पीला मोज़ेक से खराब हुई फसल का मुआवजा न मिलने व जिले से अधिकारियो द्वारा नुकसान की रिपोर्ट निरंक भेजे जाने की सूची वायरल होने के बाद सुसनेर विधायक भैरोसिंह बापू ने भाजपा सहित प्रशासनिक अधिकारियो को जमकर आड़े हाथो लिया भैरोसिंह बापू ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा की किसानो के साथ मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया मोहन यादव जी और जिला प्रशासन ने खूब अन्याय किया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायक, मुख्यमंत्री को लव लेटर लिख रहे हैं. उन्होंने कहा की हमें बुद्धू समझते हो क्या. तुम्हे मुआवजा दिलाना होता तो सीएम के दरवाजे पर बैठते. तुम्हारी पार्टी के नेता पूर्व विधायक मुरली पाटीदार ने एक रिपोर्ट उजागर की जो मैंने कल शाम को मिडिया पर देखी. एक अधिकारी ने जिले को निरंकुश शून्य नुकसान बताया किसके कहने पर बताया किसका दबाव था क्या सीएम का दबाव था, किसी मंत्री का दबाव था कितने पैसे उस अधिकारी ने लिए है. किसानो का हक उस अधिकारी ने छिना है आज किसान दिवाली मनाने के लायक नहीं है. क्यों किसानो के साथ इस तरह का खिलवाड़ हो रहा है. कलेक्टर और अधिकारी जब खेतों में पहुँचे तो उन्होंने खुद बर्बादी देखी थी फिर भी रिपोर्ट में सच छिपाया गया। उनके साथ जिलाध्यक्ष विधायक सभी गए थे अरे इनको घेरकर मारो मै किसानो से कहता हूँ. जितने नेता है ये जिम्मेदार है भाजपा के पुरे जिले के नेता जिम्मेदार है किसानो का हक छीनने के लिए. ये लव लेटर लिख रहे है और बोलते है हम मुआवजा दिलाएंगे अगर मुआवजा नहीं दिला पाए तो किसान इनको जूते की माला पहनाएंगे तब इनको पता चलेगा की तुम किसानो को इनका हक नहीं दिला सकते. 2019 में फसलों को नुकसान हुवा था तब बिना सर्वे के कमलनाथ जी ने मुआवजा दिया था. अब आप किसानो को बेवकूफ बना रहे हो की डबल सर्वे कराएँगे. खेतो में सोयाबीन नहीं बची अब किस बात का सर्वे कराएँगे क्या बुद्धू समझते हो किसानो को. जिन अधिकारी ने निरंक लिखा है उनको दण्डित करना चाहिए और सीएम खुद उन्हें बुलाकर पूछे की तुमने ऐसा क्यों किया मुख्यमंत्री खुद इसमें शामिल है किसानो का खून चूसने के लिए.
बारिश और कीट रोगों की वजह से सोयाबीन और अन्य फसलें बर्बाद हो गईं।कई किसानों के खेतों में बीज सड़ गएऔर कुछ जगह किसानों ने मजबूरी में अपनी फसलें जला दीं। प्रशासन ने नुकसान का सर्वे ठीक से नहीं किया। रिपोर्ट में कई जगह झूठे आँकड़े दिखाए गए और जिन अफसरों ने रिपोर्ट तैयार की उन्होंने दबाव में या बीमा कंपनियों के कहने पर किसानों की हकीकत छिपा दी.किसान न कांग्रेस के हैं न भाजपा के वे सिर्फ किसान हैं और अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं। आगर जिले के किसान अब एक बार फिर आवाज़ बुलंद रहे हैं और आगर में जाम लगा दे भोपाल जाकर सीएम आवास का घेराव करे.
भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक मधु गेहलोत ने छीना किसानो का हक – विधायक भैरोसिंह बापू.. किसानो से कहता हूँ इन्हे जूते मारो…

