सुवासरा- भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक पर्व भाईदूज सुवासरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कसरोटिया परिवार के तत्वावधान में 30 अक्टूबर को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित परिवारों ने सहभागिता निभाई।
आगर के सिसोदिया परिवार, दुगारिया परिवार, सूर्यवंशी परिवार, शुजालपुर के चोरडिया परिवार, शाजापुर के कटारिया परिवार और डग के वर्मा परिवार सहित अनेक भाई-बहन इस उत्सव में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने अपने भाइयों व भाभियों के माथे पर तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार भेंट कर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों का आदर करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक उपहार दिए और उनके मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
इस पारिवारिक आयोजन में भगवान लाल कसरोटिया, मांगीलालजी, बाबूलाल सिसोदिया, मनोहरसिंह कटारिया, देवेंद्र वर्मा, रमेश सिसोदिया, विजेंद्र सिंह कटारिया, अरविन्द दुगारिया, कौशल्या सिसोदिया, गायत्री सिसोदिया, पिंकी दुगारिया, अविनाशसिंह चोरडिया, राहुल कसरोटिया, विवेक कटारिया, अनीता सूर्यवंशी, प्रेमलता कटारिया, रूपा वर्मा, रेखा कटारिया, संगीता चोरडिया, सपना कसरोटिया, रिंकू सिसोदिया, हर्षिता सिसोदिया, फाल्गुनी सिसोदिया, अविराज दुगारिया, निकुंज वर्मा, अंशिका चोरडिया,सिद्धार्थ सिसोदिया, पुचकी कटारिया, अविष्का चोरडिया, धैर्य कसरोटिया सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भाईदूज के इस पारिवारिक मिलन समारोह ने रिश्तों की गर्माहट और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

