अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- जिले के सोयत से निकलने वाली कंठाल नदी में विशालकाय मगरमच्छ दिखने के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया. मगरमच्छ दीखते ही वहा मौजूद कुछ मछवारो ने इसकी सुचना ग्रामीणों को दी गई ग्रामीणों की मदद से करीब 6 फ़ीट लम्बे इस मगरमच्छ को रस्सीयो से बांधा गया और वन विभाग व पुलिस को इसकी सुचना दी गई.
बता दे की कंठाल नदी में दोपहर 2 बजे के लगभग मछुआरों को एक बड़ा मगरमच्छ नदी में दिखा जिसे मछुआरे विशाल केवट भोला दशरथ मुरली केवट ने सूझबूझ से पकड़ा गया मगरमच्छ को नाव के माध्यम से बाहर निकल गया वही सोयत कला पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद आरक्षक राकेश राठौर मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची वही मौके पर मौजूद लोगो ने वन विभाग के रेंजर चंद्र सिंह पवार से लगातार फोन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. देर शाम तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पंहुच पाई थी.
कंठाल नदी में विशालकाय मगरमच्छ देख सहमें मछुआरे, ग्रामीणों की मदद से पकड़ा मगरमच्छ, रेस्क्यू करने नहीं पंहुची वन विभाग की टीम

