Site icon Telegram Times

विधायक मधु गेहलोत दलाल है.. ऐसे विधायक का मुंह काला कर देना चाहिए- विपिन वानखेड़े

आगर मालवा- किसानो की फ़सल खराब होने व उनको मुआवजा न मिलने पर पूर्व विधायक आगर व इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने आगर विधायक मधु गेहलोत को आड़े हाथो लिया है. विपिन वानखेड़े ने विधायक मधु गेहलोत को दलाल व वसूली करने वाला विधायक बताया है.
विपिन वानखेड़े ने एक वीडियो जारी कर कहा की जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी कमलनाथ जी हमारे मुख्यमंत्री थे तो हमने किसानों को बिना सर्वे के मुआवजा दिया. किसानों की कर्जा माफी करी, बीमा कंपनियों से सरकार ने चर्चा करके किसान साथियों को अच्छा मुआवजा दिलवाया। समय-समय पे जब-जब आवश्यकता पड़ी, जब हमारी सरकार थी, मैंने सरकार से चर्चा करके किसानों की समस्या का निराकरण करा है। जब मैं विधायक था, सरकार भारतीय जनता पार्टी की थी, लेकिन समय-समय पे किसान साथियों की लड़ाई लड़ी, सरकार का विरोध किया, मुख्यमंत्री का विरोध किया, मुझ पर प्रकरण भी दर्ज हुए, जेल भी जाना पड़ा, लेकिन मैं किसान भाइयों की लड़ाई लड़ता रहा। आज हमारे क्षेत्र के जो विधायक हैं, इन्हें दलाली बहुत अच्छे से करते आती है, वसूली बहुत अच्छे से करते आती है। कैसे किसान भाइयों को परेशान किया जा सके, कैसे उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा सके, कैसे अधिकारियों से वसूली की जा सके, कैसे क्षेत्र में जो कंपनियां काम कर रही हैं उनसे वसूली की जा सके—वसूली और दलाली के काम में हमारे आगर के विधायक जी परिपूर्ण हैं। वसूली और दलाली के मामले में उनके चर्चे आगर से लेकर इंदौर तक। इंदौर में कई सारे लोग मिलते हैं जो बताते हैं कि आगर के विधायक जी ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, आगर के विधायक जी हमारी जमीन खाने का प्रयास कर रहे हैं तो आगर के विधायक जी को यह सब कुछ बहुत अच्छे से करना आता है, लेकिन जब क्षेत्र के किसान भाइयों को उनका अधिकार दिलाने की बात आती है, तब विधायक जी के मुंह पर पट्टी बन जाती है। ऐसे निष्क्रिय विधायक, ऐसे दलाल विधायक आगर के किसी काम के नहीं हैं। ऐसे विधायक का तो मैं बोलता हूं मुंह काला कर देना चाहिए जो किसानों के अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ पाए।

Exit mobile version