Site icon Telegram Times

अवैध शराब को लेकर एक बार फिर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से जब्त की लाखो की शराब, पुलिस को देख कार छोड़ भागे आरोपी…

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आगर जिले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा हैं, इस अभियान के तहत आगर के बड़ोद थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब से भरी हुई एक कार पकड़ी है जिसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
बता दें कि मुखबिर की सूचना पर बड़ोद पुलिस खेड़ा नरेला गांव पहुंची जहां पर दशरथ सिंह सौंदिया और गोपाल सिंह सौंदिया के घर के सामने एक कार जिसका क्रमांक RJ 17 BB 5522 खड़ी हुई थी, पुलिस को देख दोनो आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए, पुलिस ने परिजनों के सहयोग से गाड़ी की चाबी ली और गाड़ी की तलाशी ली जिसमें 13 पेटी बियर, 5 पेटी अंग्रेज शराब व 21 पेटी देशी मदिरा बरामद हुई जिसकी कुल कीमत 1 लाख 46 हजार 190 रुपए आंकी गई, वहीं पुलिस ने जो कार जप्त की है उसकी किमत 6 लाख रुपए आंकी गई है, इस प्रकार पुलिस ने कुल 7 लाख 46 हजार 190 रुपए का मशरूका बरामद किया है।

Exit mobile version