अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- छिंदवाड़ा में कोल्डरीफ कफ सीरप से 24 बच्चों की मौत से पुरे प्रदेश में सरकारी सिस्टम की आलोचना हो रही है विपक्षी पार्टी जगह-जगह कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है. गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी पुराने तहसील चौराहे से लेकर विजय स्तम्भ चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया और मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने भाजपा सरकार व स्वास्थ्य मंत्री को आड़े हाथो लिया. तंवर ने कहा की भाजपा की भ्रष्ट सरकार की वजह से 24 माताओ को अपने बच्चे खोने पड़े, यह सामान्य मौत नहीं है यह सीधे सीधे बच्चों की हत्या है, स्वास्थ्य मंत्री इन हत्याओं के जिम्मेदार है ऐसे स्वास्थ्य मंत्री को जूते से मारना चाहिए. हमारी मांग है की सीएम मोहन यादव व स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दे.
छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत नहीं हत्या हुई है, स्वास्थ्य मंत्री को जूते से मारना चाहिए- कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर

