आगर-बड़ौद मार्ग गुरुखेड़ी जोड़ पर सड़क हादसा पंचायत सचिव की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई गंभीर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

आगर-बड़ौद मार्ग पर बुधवार सुबह 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।हादसा गुरुखेड़ी जोड़ के समीप उस समय हुआ जब पंचायत सचिव दिनेश पिता मोहनलाल शर्मा,अपनी बाइक से गुजर रहे थे।अचानक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर में पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को निजी वाहन की मदद से आगर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया गया.

You cannot copy content of this page