ऐसी क्या मज़बूरी की भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत सहित कई पूर्व विधायक सीएम यादव को लिख रहे पत्र..

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- क्षेत्र में कही अतिवृष्टि तो कही पीला मोज़ेक के कारण सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है. हालात यह है की विपक्ष तो क्या.. सत्तापक्ष के जिम्मेदार चुने हुवे जनप्रतिनिधि के साथ ही संघठन के प्रमुख भी अब क्षेत्र के किसानो के लिए मुख्यमंत्री के आगे गुहार लगाने के लिए मजबूर हो गए है. विधायक मधु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक सुसनेर मुरली पाटीदार सहित कई भाजपा के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के किसानो को बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल का उचित सर्वें कर मुआवजा दिलवाने के लिए पत्र लिख रहे है..
बता दे की इन चुने हुवे व संघठन के पदाधिकारियों के यह पत्र सोशल मिडिया पर जमकर वायरल भी हो रहे है.. सत्तापक्ष के ये माननीय भी जानते और मानते है की क्षेत्र में किसानो की फसल कही न कही ख़राब हुई है लेकिन खुले रूप से ये लोग सार्वजनिक रूप से बोल नहीं पा रहे है. हालांकि इनकी मज़बूरी जो भी हो वो अलग बात है लेकिन जिन किसानो की फसल खराब हुई है उन किसानों को उचित मुआवजा जरूर मिलना चाहिए…

You cannot copy content of this page