यादव समाज को मिला नया नेतृत्व, उदय सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष तो हिन्दू सिंह यादव को युवा मोर्चे की कमान

आगर-मालवा जिले में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा को नया नेतृत्व मिल गया है। समाज को संगठित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से महासभा की प्रदेश इकाई ने जिले में अहम दायित्व सौंपे हैं।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा लाल यादव एवं अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव की अनुशंसा पर यह नियुक्तियाँ की गईं। इसके तहत उदय सिंह यादव (बड़ागांव) को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, आगर-मालवा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि हिन्दू सिंह यादव (काशी बर्डिया वाले) को अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के बाद यादव समाज के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। समाजजनों ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय सिंह यादव ने कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष हिन्दू सिंह यादव ने युवाओं को संगठित कर समाज को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page