Site icon Telegram Times

सुसनेर के कुछ पत्रकारों कि मांग पूरी नहीं कि इसलिए उन्होंने 4 दिन बाद वीडियो करा वायरल- सालगराम राठौर, मामला सुसनेर में एक किराना गोदाम में अचेत हुवे व्यक्ति का…

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- सुसनेर में 6 अक्टूबर को एक किराना दुकान के गोडाउन में अचेत व्यक्ति कि अस्पताल में मौत के मामले में मामला गरमाता जा रहा है. इस घटना का एक विडिओ वायरल भी हो रहा है जिसमे सुसनेर सहित क्षेत्र के कुछ पत्रकार दुकान मालिक पर आरोप लगा रहे है कि अचेत हुवे कर्मचारी कि मदद के लिए गोडाउन मालिक अपनी जगह से उठे तक नहीं.. लेकिन इस मामले में सच्चाई कुछ ओर ही निकल कर सामने आई है.. ज़ब इस संबंध में गोडाउन मालिक सालगराम राठौर से बातचीत कि गई तो उन्होंने बताया कि ज़ब हमारे कर्मचारी कि तबियत खराब हुई तो मेरे यहां काम करने वाले कर्मचारी उसके पास गए. मै इसलिए नहीं उठ पाया कि मुझे साईटिका कि बिमारी है साथ ही बीपी व शुगर है मेने उसी समय दवाइया ली थी.. इसीलिए मै उठ नहीं पाया..मैंने अपने परिचित डॉक्टर को भी तत्काल यहां आने के लिए फ़ोन लगाया साथ ही मेने तत्काल अपने दूसरे कर्मचारियों व अपने बेटे को बोला कि तत्काल इसे अस्पताल लेकर जाओ. वो उसे हमारी कार से अस्पताल लेकर गए लेकिन वो बच नहीं पाया. मै बीमार होने के बावजूद उनके घर गया ओर परिवार को हर सम्भव मदद करने को कहा मै नाम नहीं लेना चाहता हूँ लेकिन कुछ तथाकथित लोग मेरे पास आये उन्होंने कुछ मांगे पूरी करने कि मंशा जताई, ज़ब मैंने उनकी मांग पूरी नहीं कि तो उन्होंने ये विडिओ 4 दिन बाद वायरल कर समाचार लगा दिया..उन्ही तथाकतीत लोगो के कहने पर हमारे यहां अचेत हुवे कर्मचारी के परिवार के लोग मेरे खिलाफ पुलिस के पास चले गए.. मै पीड़ित परिवार के साथ हूँ ओर उनसे गुजारिश करता हूँ कि वो किसी के बहकावे में न आये. मैंने ऐसा क्या अपराध किया कि उन्होंने इस प्रकार मुझे बदनाम करने के लिए ऐसे आरोप लगाए.

Exit mobile version