30 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

आगर मालवा।
शहर के कानड़ मार्ग स्थित परसूखेड़ी तालाब के पास सोमवार दोपहर एक पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके पर पहुंचे कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक (एसआई) सचिन धाकड़ ने बताया कि मृतक की पहचान दिलीप पिता पर्वतलाल बागरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी आगर मालवा के रूप में हुई है। युवक का शव खाखरे के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ था, हालांकि उसका पूरा शरीर नीचे जमीन पर आ चुका था। शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक वहां कैसे पहुंचा, वह क्या कार्य करता था और उसकी मृत्यु के पीछे की परिस्थितियां क्या हैं, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

इस घटना के सामने आने से क्षेत्रवासियों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

You cannot copy content of this page