दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो गंभीर घायल

आगर मालवा – कानड़ मार्ग पर टोल नाके के समीप बाइक से जा रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, घटना में गंभीर घायल बाइक सवार को एंबुलेंस की सहायत से जिला हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी पर पदक प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में प्रेम नारायण पिता अमृतलाल शर्मा निवासी छावनी आगर की मौत हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि योगेश योगी ने बताया कि मृतक बाइक से शिवगढ़ नवमी पूजन के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। वही एक दुर्घटना भी उसी स्थान पर हुई जहा दो व्यक्ति गंभीर घायल हो जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया यहां दोनों का उपचार जारी है.

You cannot copy content of this page