वाल्मीकि समाज ने निकाला चल समारोह, गांधी स्मारक पर किये पुष्प अर्पित

आगर मालवा – महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर नगर पालिका सफाई कामगारों और वाल्मीकि समाज ने चल समारोह निकाला। यह जुलूस विजय स्तंभ चौराहे से प्रारंभ होकर नई नगर पालिका, हॉस्पिटल चौराहा, हाटपुरा, बड़ा बाजार, सरकार वाड़ा, छोटा बाजार, छावनी झंडा चौक और छावनी नाका होते हुए गांधी उपवन पहुंचा।

गांधी उपवन स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर समाजजनों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान महिला और पुरुषों ने स्मारक के आसपास झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़े का संदेश दिया तथा उपस्थित जनों ने स्वच्छता की शपथ भी ली।

इस मौके पर इंदूबाला बिलरवान, नरेंद्र तंवर, महेश कुमार नरवाल, मनोहर डूलगज, जवाहरलाल गोरे, अर्जुन सिंह नरवाल, विजय, जगदीश चौहान, भवानी नरवाल, पूजा नरवाल, राहुल नरवाल, अनिल धोलपुरे सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाजजन मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page