रत्नसागर तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ऊपर उग आई झाड़ियां! सिर्फ पैर दिखाई देने से मचा हड़कंप

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- शहर के रत्नसागर (रातड़िया) तालाब में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति देखकर हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि शव काफी समय से तालाब में पड़ा होने की आशंका है। स्थिति यह थी कि शव के ऊपर झाड़ियां उग आई थीं और झाड़ियों के बीच से केवल पैर ही दिखाई दे रहे थे। शव का बाकी हिस्सा झाड़ियों और पानी में छिपा होने के कारण स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। बता दे की ज़ब कुछ बच्चे पतंग लूटने तालाब किनारे आये उनकी नजर शव पर पड़ी. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई. तालाब में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को बाहर निकालने में आ रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने नगर पालिका की टीम को सूचना दी। इसके बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। समाचार लिखे जाने तक शव को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव बाहर निकलने के बाद ही व्यक्ति की पहचान, मौत के कारण और अन्य परिस्थितियों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page