जंगल में इष्टदेव की पूजा करने गए लोगो पर मधुमक्खीयो के झुण्ड ने किया हमला, 10 लोग घायल

आगर मालवा- जिले के सुसनेर विकासखंड के उमरिया गांव के जंगल में पूजा करने गए एक ही परिवार के 10 लोग मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी को सुसनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को उमरिया गांव का एक परिवार सगस महाराज की पूजा करने जंगल गया था। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। देखते ही देखते पूरा परिवार हमले की चपेट में आ गया।हमले में एक ही परिवार के 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 5 बच्चे और 5 पुरुष शामिल हैं। सभी को तत्काल सुसनेर स्थित शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया।

You cannot copy content of this page