पटवारी पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी के विरोध में भड़का आक्रोश.. FIR दर्ज नहीं हुई तो पटवारी काम से होंगे विरक्त..

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- जिला आगर मालवा की तहसील बड़ोद के ग्राम बापचा बड़ोद में शासकीय कार्य के दौरान पटवारी के साथ अभद्रता और धमकी की घटना के बाद पूरे जिले के पटवारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अक्टूबर को पटवारी गोवर्धनलाल बगडावत ग्राम में बापचा बड़ोद में स्थित श्री राम मंदिर में मुआवजा राहत राशि हेतु खातों की जानकारी एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान ग्राम के ही निवासी बालू सिंह पिता उमराव सिंह (जाति सोंधिया) ने पटवारी के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के संबंध में तत्काल पटवारी द्वारा तहसीलदार बड़ोद एवं थाना प्रभारी बड़ोद को आवेदन प्रस्तुत कर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई थी लेकिन आज दिनांक तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से जिले भर के पटवारियों में नाराज़गी बढ़ गई है। इस मामले में पटवारी संघ जिला आगर मालवा ने 15 अक्टूबर को बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक जिले के सभी पटवारी शासकीय कार्यों से विरक्त रहेंगे।

पटवारी संघ ने एसडीएम मिलिंद ढोके को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी शासकीय कर्मचारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार करने का दुस्साहस न कर सके। इस अवसर पर पटवारी मनोहर लाल, नितिन रघुवंशी, प्रभुलाल प्रमोद कोठारी,शिवलाल, पंकज वाजपेयी, गोवर्धन लाल सहित अन्य पटवारी उपस्थित थे

You cannot copy content of this page