“सट्टा लिखना पाप है.. पुलिस हमारी बाप है!” पुलिस के हत्थे चढ़े 3 सटोरिये, बस स्टैंड पर निकला जुलूस

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- जिला मुख्यालय पर सट्टे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई SDOP नीलम बघेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में दबिश देकर सट्टा लिखते हुए आरोपियों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड स्थित तलाई क्षेत्र में लंबे समय से सुबह से शाम तक सट्टा लगाए जाने की गतिविधियां चल रही थीं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई के बाद सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में उनका जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान आरोपी कथित तौर पर यह कहते नजर आए- “सट्टा लिखना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” आरोपियों के इस कथन की मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा रही। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा की भोला की बावड़ी, छावनी, घाटी नीचे झंडा चौक सहित अन्य स्थानों पर सटोरियों पर कार्रवाई होती है या नहीं..

You cannot copy content of this page