ड्रग्स को लेकर कोतवाली पुलिस की एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

आगर मालवा- गत दिनों आगर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता की कार से 5 करोड रुपए का एमडी ड्रग बरामद किया था, जिसकी कार्रवाई अभी जारी वही कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स मामले में एक ओर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी को ओर पकड़ा है, इनके पास से पुलिस ने 40 ग्राम एमडी ड्रग जिसकी करीब 05 लाख रुपए बरामद की है,
बता दे की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आगर मलीखेड़ी रोड पर स्थित नाग मंदिर के पास एमडी ड्रग लेकर खड़े दो आरोपी अल्फेह उर्फ याटा पिता शहजाद शेख उम्र 20 वर्ष निवासी लाला मोहल्ला मालाखेड़ी रोड़ और आमिर उर्फ चूचू पिता मोहम्मद युनुस उम्र 32 वर्ष निवासी एकता नगर आगर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से पुलिस ने 40 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया गया।

You cannot copy content of this page