अष्टमी पूजने गांव गया था परिवार.. इधर सुने मकान में चोरो ने बोला धावा, 2 लाख से अधिक की नगदी सहित लाखो के जेवरात पर किया हाथ साफ…

अरविंद दुगारिया, आगर मालवा – जिला मुख्यालय की विनायक सिटी कॉलोनी में चोरों ने एक सुने मकान को निशाना बनाकर लाखों की ज्वेलरी और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित आनंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने परिवार के साथ सोमवार को अष्टमी पूजन के लिए ग्राम कनासिया बरंडवा गए हुए थे, मंगलवार दोपहर जब लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला, अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था और करीब 2.28 लाख नगदी, सोने का हार, चेन अंगूठियां सहित अन्य जेवरात नदारत थे । घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई जिसकी बाद पुलिस और एफएसएल पार्टी घटना स्थल पर पहुंची और जांच की। मामले में पीड़ित ने कोतवाली थाने पर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दे की चोरो ने आनंद कुमार के घर के साथ साथ पास के घर पर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस सिसिटीवी फुटेज व अन्य माध्यमो से चोरो की तलाश में जुट गई है.

You cannot copy content of this page