अरविंद दुगारिया, आगर मालवा- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गत दिनों शिक्षक कैलाश मालवीय द्वारा deo के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा के प्रयोग और धमकी दिए जाने का मामला अब गरमा गया है। सवर्ण समाज संगठन, जिला आगर मालवा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में संगठन ने उल्लेख किया है कि 13 सितंबर 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, आगर मालवा में शिक्षक कैलाश मालवीय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी नीतेश पांडे के साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। संगठन का कहना है कि मामले की वास्तविकता जांच करवाई जाए, इसलिए घटना से जुड़े सभी तथ्यों और उपलब्ध शासकीय अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। संगठन ने ज्ञापन मे यह भी अवगत कराया है कि शिक्षक कैलाश मालवीय के संबंध में पूर्व में भी कुछ शिकायतें और प्रकरण सामने आने की जानकारी प्राप्त हुई है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि पूर्व में जिला कलेक्टर के साथ कथित अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला सामने आने के बाद उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा ग्राम पालखेड़ी स्थित विद्यालय में कथित रूप से देश-विरोधी भाषण देने के संबंध में भी उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज होने की जानकारी संगठन ने दी है।
संगठन ने इन सभी दावों का शासकीय अभिलेखों के आधार पर सत्यापन कराने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाते हैं तो संबंधित नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाए. मामले को लेकर संगठन ने मांग की है कि शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अनुशासनहीनता, अभद्र व्यवहार अथवा धमकी जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।
DEO से कथित अभद्रता और धमकी का मामला गरमाया! शिक्षक कैलाश मालवीय पर कार्रवाई की मांग, सवर्ण समाज नारे लगाते हुवे पंहुचा कलेक्टोरेट











